मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


जौनपुर। थाना शाहगंज की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें तथा बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें।
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
#MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights