उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त, डीजीपी ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में एल.वी. एन्टनी देव कुमार, पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ), राकेश प्रकाश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर तथा मनी राम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार, पुलिस मुख्यालय शामिल हैं।
समारोह के दौरान डीजीपी ने तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।