राजीव कृष्ण के नाम पर डीजीपी पद की मुहर संभव, आज जारी हो सकता है आदेश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण के नाम पर सहमति बनने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं और संबंधित फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, आज इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। यदि आदेश जारी होता है, तो उत्तर प्रदेश पुलिस को लंबे समय बाद स्थायी डीजीपी मिल सकता है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि डीजीपी की नियुक्ति के साथ पुलिस महकमे में कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल भी किए जा सकते हैं। इनमें दो पुलिस कमिश्नरेट को नए पुलिस आयुक्त (सीपी) मिलने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक पुलिस ज़ोन को नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भी मिल सकता है।
हालांकि, शासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अंतिम स्थिति नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। प्रशासनिक और पुलिस महकमे में इस संभावित फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights