आंधी के बाद बिजली व्यवस्था की समीक्षा, जनता को हर हाल में मिले निर्बाध बिजली: ए.के. शर्मा संविदाकर्मियों को न हटाने के निर्देश, विद्युत सेवाओं में जवाबदेही और संवेदनशीलता पर जोर


लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को लखनऊ स्थित संगम सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक कर आंधी-तूफान के बाद प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण तथा प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने सभी विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) के कार्यों की डिस्कॉमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मंत्री ने सभी प्रबंध निदेशकों से आंधी-तूफान के कारण विद्युत अवसंरचना को हुए नुकसान और उसके निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी विद्युत बाधा का त्वरित समाधान किया जाए।
समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर भी चर्चा की गई। सिद्धार्थनगर से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में संविदाकर्मियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ने संविदाकर्मियों को कार्य से हटाए जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना उचित कारण किसी भी संविदाकर्मी की सेवाएं समाप्त न की जाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके हितों की रक्षा की जानी चाहिए।
इसके अलावा विधायक निधि से प्रस्तावित विद्युत विभाग की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं और जनप्रतिनिधियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में नीतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल तथा सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वर्चुअल माध्यम से शामिल

1 thought on “आंधी के बाद बिजली व्यवस्था की समीक्षा, जनता को हर हाल में मिले निर्बाध बिजली: ए.के. शर्मा संविदाकर्मियों को न हटाने के निर्देश, विद्युत सेवाओं में जवाबदेही और संवेदनशीलता पर जोर

  1. Storms can cause major disruptions, so it’s encouraging to see the electricity department focusing on uninterrupted supply and fast resolution of consumer complaints. Emphasizing both service reliability and staff retention seems like a balanced approach that could really strengthen public trust in the system.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights