दिल्ली होटल अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार


नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने देर रात होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मालवीय नगर क्षेत्र में लवकेश बजाज के दो अन्य होटल भी संचालित हैं। पुलिस और संबंधित विभाग होटल में सुरक्षा मानकों तथा अन्य आवश्यक अनुमतियों की जांच कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान लवकेश बजाज ने स्वीकार किया कि संबंधित होटल के पास फायर विभाग की नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं थी। इस खुलासे के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी आग लगने के कारणों तथा सुरक्षा मानकों में हुई संभावित लापरवाही की जांच में जुटे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights