मगलसराय में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, मृतकों के उड़े चिथडे

मगलसराय में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, मृतकों के उड़े चिथडे

 

चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनो व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर दोनो की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे। यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी थी।

कान्ति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights