महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा, वर्धा नदी में डूबने से पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत


चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। वर्धा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी युवक नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी किनारे पहुंचने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन से सेल्फी भी ली थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह तस्वीर उनकी जिंदगी की आखिरी याद बन जाएगी।
बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान सभी युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब 15 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार सुबह सभी पांचों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
KFD NEWS :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights