जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अयोध्या पुलिस की जनसुनवाई जारी।
अयोध्या


। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इसके साथ ही जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाए, जिससे जनता को शीघ्र न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
KFD News