जौनपुर: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


जौनपुर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में 12 जून 2026 को कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 135/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित पांच वांछित अभियुक्त भौराजीपुर तिराहे से राजा साहब के पोखरे की ओर जाने वाली सड़क पर भागने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोक हॉस्पिटल और KGN बिल्डिंग मटेरियल के बीच स्थित कब्रिस्तान के सामने से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में:
विशाल वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा, निवासी नवधन, थाना ऊंज, भदोही
विकास वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा, निवासी नवधन, थाना ऊंज, भदोही
पूजा वर्मा पुत्री जयप्रकाश वर्मा, निवासी नवधन, थाना ऊंज, भदोही
ज्ञान देवी पत्नी जयप्रकाश वर्मा, निवासी नवधन, थाना ऊंज, भदोही
संध्या सेठ पुत्री जयप्रकाश सेठ, निवासी नवधन, थाना ऊंज, भदोही
पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक चरण सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सूरज मौर्य, कांस्टेबल आनंद कुमार तथा महिला पुलिसकर्मी रंजना यादव, रोहिणी राठौर, सुशीली देवी और स्नेह लता शामिल रहीं।
नोट: आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज है और न्यायालय में दोष सिद्ध होने तक सभी आरोपी कानून की दृष्टि में निर्दोष माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights