अयोध्या पुलिस का सघन पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हो रही चेकिंग

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Raj Karan Nayyar के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को परखा और लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की।
पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अयोध्या पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। #UPPolice #AyodhyaPolice