कोटे की दुकनों से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण 6 से 16 जनवरी तक
कोटे की दुकनों से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण 6 से 16 जनवरी तक
मऊ। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह नवम्बर, 202 का खाद्यान्न 6 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार लाभार्थियों के
आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएफएसए में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनाक 01 जनवरी 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा०) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किगा० गेहूं व 03 किग्रा चावल ( कुल 05 किग्रा० प्रति यूनिट ) निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में वितरित किया जायेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त फेयर प्राइस शॉप डीलरों को निर्देशित किया है कि समस्त उचित दर विक्रेतागण अपने अपने दुकान के सम्मुख उक्त आशय की सूचना प्रदर्शित करेंगे।
जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।
क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू 


