रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, साहस और स्वाभिमान को किया नमन


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर इकाई द्वारा गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना Rani Durgavati के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और वीरता का प्रतीक है तथा आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, जिला सचिव अजय त्रिपाठी, गोंड महासभा के जिला उपाध्यक्ष उदयराज गोंड, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद्र प्रभाकर, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विचार गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र, राजपति गोंड, प्रदीप गोंड, प्रमोद गोंड, मोहन गोंड, पूनम यादव, प्रदीप पाल, रवि यादव, सुनील वासुदेव यादव, गोविंद यादव, कमलेश बिंद, सद्दाम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights