किसान का बेटा बना मेडिकल ऑफिसर

किसान का बेटा बना मेडिकल ऑफिसर

 

जौनपुर। हाल ही आये उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(uppsc) परीक्षा परिणाम में जिले एक किसान के बेटे ने बाजी मारी है। इस प्रतिभावान का चयन मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेद पद पर हुआ है। उसने इसका श्रेय अपने माता, पिता और गुरु को दिया है। यह गुड न्यूज मिलते ही उसके परिवार, नाते रिस्तेदार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

नगर के वाजिदपुर दक्षिणी मोहल्ले के निवासी जयप्रकाश सिंह का बेटा डा0 अमित सिंह पढ़ने लिखने में शुरू से होनहार है । पिता उसकी प्रतिभा को देखते हुए खुद गांव में रहकर खेती किसानी करके बेटे को हाई स्कूल तक नेहरू बालोद्यान में पढ़ाया, इंटर टीडी कालेज से कराया। उसके बाद अमित ने अपनी प्रतिभा की बदौलत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से बी॰ए॰एम॰एस॰-बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी(2009-2015) से किया तथाएम.डी.(आयुर्वेद)-राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी,जोधपुर से पढ़ाई की ।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights