नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले

नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले

 

पुणे- महाराष्ट्र के पुणे जिले में नदी के किनारे तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक सूचना का हवाला देते हुए कहा कि मरने वालों में एक बुजुर्ग दंपति, उनकी बेटी और दामाद तथा तीन नाती- नातिन शामिल हैं।.

पुणे शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर दौंड तहसील के यवत गांव के बाहरी इलाके में भीमा नदी पर परगांव पुल के पास सोमवार को चार और मंगलवार को तीन लोगों के शव बरामद किए गये।

पुलिस के एक निरीक्षक ने कहा, “मृत पाए गए सभी सात लोग एक ही परिवार के थे, जिनमें एक दंपति उनकी बेटी और दामाद तथा उनके तीन नाति-नतिनी शामिल हैं। शव भीमा नदी के तल में एक दूसरे से करीब 200 से 300 मीटर की दूरी पर पाए गए। थे। ”

उन्होंने कहा कि शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि मौत के कारणों और उसकी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ मुम्बई जितेंद्र जैसवार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights