राजभर का सपा पर हमला, PDA को लेकर दिया विवादित बयान


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसके ‘PDA’ नारे को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सपा का PDA का मतलब “पीट देगा अहीर या पीट देगा अल्पसंख्यक” हो गया है।
शनिवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजभर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार हिंसक घटनाएं की जा रही हैं। उन्होंने देवरिया, प्रयागराज, आजमगढ़ और गाजीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग स्थानों पर लोगों के साथ मारपीट की गई।
राजभर ने दावा किया कि देवरिया में राजकुमार चौहान को पीटा गया, प्रयागराज में गुप्ता परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट हुई, जबकि आजमगढ़ में सपा नेताओं द्वारा उनके समर्थकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने गाजीपुर की एक घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एक चार साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा गया।
कैबिनेट मंत्री ने इन घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह की राजनीति समाज के लिए घातक है। वहीं, इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्माने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights