मुजफ्फरनगर में बढ़ा विवाद: डॉ. ललित बाना के आरोपों के बीच आज प्रेस वार्ता करेंगे प्रो. विवेक बालियान मुजफ्फरनगर। जिले में उस समय सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई जब हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित बाना ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान पर अवैध कब्जे और उनके समर्थकों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।


डॉ. बाना के आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है और क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि पर नियमों के विरुद्ध कब्जा किया गया है, साथ ही उनके साथ मारपीट की घटना भी हुई है, जिसमें पूर्व मंत्री के समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है।
इसी पूरे प्रकरण को लेकर आज सुबह 11:00 बजे प्रो. विवेक बालियान अपने आवास पर प्रेस वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह पूरे मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को सामने रख सकते हैं।
फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, जबकि यह मामला जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights