कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष, क्लब को मिला बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर अवार्ड


जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह होटल रिवर व्यू में भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा (गैट एरिया लीडर), अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू एवं अध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में लियो मायरा सिंह व संवि सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
शपथ ग्रहण अधिकारी उमेश चंद कक्कड़ ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह, कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन नाथ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ढोल-नगाड़ों के बीच अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया, जहां विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ उदय चंदानी ने लायंस इंटरनेशनल द्वारा घोषित “बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर (डिस्ट्रिक्ट 321E)” एवं मंडल में सर्वाधिक रक्तदान करने के लिए क्लब को अवार्ड, इंटरनेशनल पिन और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज की “हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका” का भी विमोचन किया गया। साथ ही गैट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर कादरी ‘सोनू’ व वंशिका सिंह को क्लब की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया, जबकि संयोजक राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू ‘जैकी’, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, रामेश्वर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, राम सूरत मौर्य, राधेकृष्ण ओझा, आनंद अग्रहरि, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, आशीष गुप्ता ‘आशु’, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, दया शंकर निगम, रविंद्र सिंह ‘ज्योति’, अनिल अस्थाना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights