संजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, पेपर लीक और चंदा को लेकर लगाए गंभीर आरोप


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि फैसला आने से पहले हार मानना उनका स्वभाव नहीं है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “मैं अभी हारा नहीं हूं, जग अभी जीता नहीं है।”
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक से लेकर चंदा से जुड़े मामलों तक भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड टूटे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं, जो पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क और सत्ता से जुड़े लोगों के संबंधों को उजागर करते हैं।
आप सांसद ने विशेष रूप से एड्यूटेस्ट नामक संस्था का जिक्र करते हुए कहा कि इसके मालिक के संबंध प्रधानमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के कई मुख्यमंत्रियों से हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पास मौजूद सभी सबूत सभापति के समक्ष पेश करेंगे।
संजय सिंह के इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्माने की संभावना है। हालांकि, इन दावों पर अभी तक केंद्र सरकार या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights