बागपत में कथित आपत्तिजनक बयान और पुलिस मुठभेड़, दंपति गिरफ्तार


बागपत (उत्तर प्रदेश)। जिले में एक दंपति द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने और उसके बाद पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जावेद और उनकी पत्नी वशीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे विवादित टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वशीमा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जावेद के भागने के दौरान कथित रूप से फायरिंग करने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान जावेद घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights