दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार अभियान, आईटीआई सिद्दीकपुर में लगेगा रोजगार मेला


जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की “सबको हुनर, सबको काम” की मंशा को साकार करने के उद्देश्य से जनपद में 03 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0 का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन ने बताया कि यह विशेष रोजगार मेला मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में राजकीय आईटीआई, सिद्दीकपुर में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इसके साथ ही जिला उद्योग केंद्र, जिला सेवायोजन कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा अग्रणी बैंक (एलडीएम) के अधिकारी स्वरोजगार के इच्छुक दिव्यांगजनों को व्यवसाय संबंधी मार्गदर्शन देने के साथ बैंक ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।
इस विशेष अभियान में जनपद के प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित सभी दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
प्रशासन ने जनपद के सभी दिव्यांग भाई-बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights