हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से कार खाई में गिरी, दो की मौत


कुल्लू/हिमाचल प्रदेश। कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पहाड़ी से अचानक चट्टानें गिरने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार घायल हो गया।
मृतकों की पहचान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रिज ठाकुर और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में लगातार गिर रही चट्टानों के चलते यह हादसा हुआ। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights