हर घर तिरंगा अभियान में जुटेंगे यूपी के सभी स्कूल, 14 अगस्त को मनेगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह के साथ चलाया जाएगा। इस क्रम में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भी मनाया जाएगा।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, प्रभात फेरी, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा तिरंगा यात्रा शामिल हैं।
अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय पर्व को जन-जन का उत्सव बनाया जा सके।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सशक्त करना है। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights