संभल में कांवड़ यात्रा से रोके गए दंपति, प्रशासन ने 50 हजार के मुचलके में किया पाबंद


संभल। जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को इस बार यात्रा में शामिल होने से रोक दिया है। दोनों को 50 हजार रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया है।
प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में आशंका जताई गई है कि बुर्का पहनकर कांवड़ लाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी आधार पर यह कदम उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि अमन त्यागी से प्रेम विवाह करने वाली तमन्ना मलिक पिछले वर्ष कांवड़ लाकर चर्चा में आई थीं। इस बार भी उनके शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सख्ती बरती है।
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights