20 साल बाद फिर खुला आजम खान से जुड़ा पार्क कब्जे का मामला, योगी सरकार ने गठित की SIT

प्रयागराज। रामपुर जेल में बंद वरिष्ठ सपा नेता आजम खान से जुड़े प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्ले में पार्क की सरकारी जमीन और उससे सटी सड़क पर कब्जे का मामला करीब 20 साल बाद एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
SIT में एडीएम सिटी सत्यम कुमार मिश्र, PDA सचिव विनीत कुमार सिंह और DCP सिटी मनीष शांडिल्य को शामिल किया गया है। कब्जे से जुड़ी संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मामला वर्ष 2006 का है। उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और आजम खान नगर विकास मंत्री थे। आरोप है कि 14, 15 और 18 अगस्त को लगातार तीन दिनों की सार्वजनिक छुट्टी का फायदा उठाकर माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने पार्क की सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू किया था।
करीब दो दशक बाद मामले की फाइल दोबारा खोली गई है। SIT यह जांच करेगी कि छुट्टियों के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे हुआ और पूरे प्रकरण में किन-किन लोगों की भूमिका रही।