रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें


लखनऊ। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए योगी सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। परिवहन विभाग ने 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलाने और शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं।

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए बस सेवाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और कानपुर समेत प्रमुख रूटों पर कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित रहेगा। वहीं, त्योहार के दौरान परिवहन कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक रहेगी, ताकि बस संचालन प्रभावित न हो। बेहतर सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था की गई है।

सरकार का उद्देश्य रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को समय पर बस सेवा उपलब्ध कराना और त्योहार की भीड़ के बीच उनकी यात्रा को सुविधाजनक व सुरक्षित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights