सभ्य समाज का असभ्य चेहरा! चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा


बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में चोरी के शक में एक दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठकुरापुर गांव में कुछ दबंगों ने युवक को खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की।
बताया जा रहा है कि युवक लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट जारी रखी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है।
किसी व्यक्ति पर चोरी का शक होना उसे कानून हाथ में लेकर सजा देने का अधिकार नहीं देता। आरोप सही हैं तो मामले में पुलिस जांच के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights