गोंडा में बुर्का पहनकर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल सील


गोंडा। 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान नॉलेज बीम एकेडमी में छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
विवाद के बाद प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह के निर्देश पर स्कूल की जांच कराई गई। जांच में स्कूल बिना मान्यता के संचालित होता पाया गया।
इसके बाद प्रशासनिक टीम ने स्कूल के गेट और कार्यालयों पर ताला लगाकर परिसर को सील कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्कूल के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights