11 वर्षीया बालिका का शव खंडहर में पाएजाने से सनसनी

11 वर्षीया बालिका का शव खंडहर में पाएजाने से सनसनी

                      *वाराणसी:* कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित पहलू का पुरा गांव में बुधवार से लापता बबिता नामक 11 वर्षीया बालिका की लाश गुरूवार को खंडहर में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची उसी गांव के रमेश की बेटी है। सूचना पर पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन, अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, एसीपी कैंट ममता रानी, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड पहुंची। बच्ची की लाश मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। 

       डाग स्क्वायड घटनास्थल से गंध लेकर गांव में गया और जासूसी कुतिया फिर वहीं लौट आई। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपित गांव का ही है। बबिता दो बहन और एक भाई में छोटी और कक्षा छह की छात्रा थी।

         बताया जाता है कि बुधवार की सुबह 11 बजे वह मोबाइल रीचार्ज कराने के लिए दुकान पर गई। इसके बाद से लापता हो गई। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब शाम तक उसका पता नही चला तो पिता रमेश, मां कुमारी और परिवारवालों की परेशानी बढ़ गई। पिता ने गांव वालों के साथ वरूणा नदी के किनारे से लगायत कई जगहों बेटी की तलाश की। जब कहीं पता नही चला तो पिता ने कैंट थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। 

         गुरूवार की सुबह गांव का एक बच्चा खंडहर की ओर गया तो उसने बबिता की लाश देखी। इसके बाद उसने लोगों को इसकी जानकारी दी। लाश मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights