औरैया दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद

औरैया। जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई संतोष पाठक, रामू पाठक समेत सभी 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय प्रकाश ने मामले में फैसला सुनाते हुए सभी 10 दोषियों को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई।
दोहरे हत्याकांड का यह मामला औरैया में लंबे समय से चर्चित रहा है। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।
फैसले के बाद मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, दोषियों के खिलाफ अदालत के इस फैसले को मामले की कानूनी प्रक्रिया में अहम पड़ाव माना जा रहा है।