श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा करने को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। इससे पहले कटरा-संगलदान सेक्शन पर 85 और संगलदान-बनिहाल सेक्शन पर 75 किमी प्रति घंटे की गति अनुमत थी।