पूनम ढिल्लों की तबीयत बिगड़ी, डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री डेंगू की चपेट में आ गई हैं और उनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूनम ढिल्लों ने ‘सोहनी महिवाल’, ‘ये वादा रहा’ और ‘नाम’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। उनकी बीमारी की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। फिलहाल पूनम ढिल्लों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।