मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज


बारां। राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट अंतिमा यादव अचानक लापता हो गईं। उनके साथ उनके पति संजय यादव और करीब 7-8 साल का बच्चा भी लापता बताया जा रहा है। मतदान के बाद से तीनों के मोबाइल फोन बंद हैं।
परिजनों ने काफी तलाश के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद वार्ड नंबर-16 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और लापता तीनों की तलाश में जुटी है। फिलहाल उनके लापता होने के कारणों और उनके साथ क्या हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights