हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह तमंचे के साथ गिरफ्तार मखदूमपुर पुलिया के पास तेजीबाजार पुलिस ने दबोचा, .315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद


जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजीबाजार पुलिस ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों, वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को मखदूमपुर पुलिया के पास से विपिन सिंह उर्फ मोनू उर्फ ढेला उर्फ नागा पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी ग्राम नरी, थाना तेजीबाजार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर तेजीबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 214/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
15 मुकदमों का दर्ज है आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और भदोही के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गिरोहबंद अधिनियम, लूट, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 15 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार उसके आपराधिक इतिहास में थाना रामपुर में हत्या एवं धोखाधड़ी, मुंगराबादशाहपुर में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट, आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ में हत्या एवं गैंगस्टर एक्ट, वाराणसी कैंट में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट, हंडिया प्रयागराज में लूट तथा सुरियावां भदोही में मारपीट और लूट से संबंधित मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, उपनिरीक्षक राकेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल लव कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights