बहन प्रियंका गांधी के हाथ के छोले-भटूरे खाकर खुश हुए राहुल गांधी


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए खाने को लेकर अपनी पसंद जाहिर की। उन्होंने प्रियंका गांधी के हाथ से बने छोले-भटूरे की तारीफ करते हुए इसे बेहद स्वादिष्ट बताया।
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि भारत में बड़ी संख्या में लोग नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं और भारतीय नॉन-वेज व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के बनाए छोले-भटूरे को भी स्वादिष्ट बताया।
राहुल गांधी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। तस्वीर में भाई-बहन के बीच सहज और पारिवारिक माहौल नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights