यूजीसी के नए कानून के विरोध में सड़क पर उतरा सवर्ण समाज

शाहगंज में योगी तिराहा से तहसील तक निकाली विरोध यात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज कस्बे में यूजीसी के नए कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग योगी तिराहा पर एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध यात्रा निकाली।
विरोध यात्रा योगी तिराहा से शुरू होकर तहसील मुख्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए कानून के साथ आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगों को भी उठाया। उन्होंने सरकार से अपनी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
तहसील मुख्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी के नए कानून को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की अपील की।
विरोध यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। अब ज्ञापन के बाद प्रशासन और सरकार की ओर से होने वाली कार्रवाई पर प्रदर्शनकारियों की नजर है।