आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत नगर पंचायत मीहिपुरवा के नयापुरवा गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में सुरक्षित कैद कर लिया। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में लंबे समय से भय का माहौल बना हुआ था।
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में अब तक एक दर्जन से अधिक तेंदुए पिंजरे में कैद किए जा चुके हैं।
तेंदुए के लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। वन विभाग की कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।