हेमकुंड साहिब में सीजन का पहला हिमपात, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बदला मौसम


चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद यहां मौसम ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इसी के साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के भी ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी होने की सूचना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर नजर आने लगी है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।
सीजन की पहली बर्फबारी से पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights