नाला निर्माण रुकवाने के आरोप पर हंगामा, महिला ने भाजपा सभासद की पिटाई की


शामली। नगर पालिका क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य को लेकर शिकायत करने पहुंची महिलाओं और भाजपा सभासद के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक महिला द्वारा भाजपा सभासद की कथित तौर पर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं अपने वार्ड में नाला निर्माण कार्य को सभासद द्वारा रुकवाए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंची थीं। महिलाओं के अनुसार, उनके पहुंचने से पहले भाजपा सभासद भी नगर पालिका कार्यालय में आकर बैठ गए थे। महिलाएं अपनी शिकायत पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखना चाहती थीं।
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हंगामा हो गया। नगर पालिका कार्यालय से बाहर निकलने के बाद थाने के गेट के पास एक महिला ने कथित तौर पर भाजपा सभासद को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights