बृजभूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर हमला, बोले- ‘नकली खाद्य पदार्थों के सम्राट हैं रामदेव’ रामदेव के उत्पादों को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘गाय कहां पाली हैं, जो गाय का घी बेच रहे’


नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योगगुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोलते हुए उनके उत्पादों और कारोबार को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने रामदेव पर नकली खाद्य पदार्थों का कारोबार करने का आरोप लगाया और उनके द्वारा बेचे जाने वाले गाय के घी को लेकर भी सवाल उठाया।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “रामदेव नकली खाद्य पदार्थों के सम्राट हैं, बाकी राजा हैं। रामदेव ने गाय कहां पाली हैं? जो गाय का घी बेच रहे।”
उन्होंने रामदेव के उत्पादों की बिक्री को लेकर भी दावा किया कि “रामदेव के प्रोडक्ट दुनिया के कई देशों में बंद हो चुके हैं, अब चड्ढी बची है, बाकी सब बंद हो गए।”
बृजभूषण शरण सिंह के ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस बयान से नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights