कलेक्ट्रेट प्रदर्शनी में बच्चों ने जानी मोदी की 25 साल की जनसेवा यात्रा पोस्टरों और चित्रों के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली


जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का सोमवार को किड्स वर्ल्ड विद्यालय के बच्चों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में चित्रों, पोस्टरों और सूचना सामग्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
बच्चों ने प्रदर्शनी में लगाए गए पोस्टरों एवं चित्रों के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनपद में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बच्चों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी।
प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित सामग्री को देखा और योजनाओं से संबंधित जानकारी में रुचि दिखाई। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, किड्स वर्ल्ड विद्यालय के शिक्षकगण सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights