चलती लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV में कैद हुई करतूत


गाजियाबाद की सोसायटी में घटना का वीडियो वायरल, दुर्गंध आने पर निवासियों ने की शिकायत
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में एक शख्स की हैरान करने वाली हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चलती लिफ्ट के अंदर पेशाब करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि लिफ्ट में लगातार दुर्गंध आने के बाद सोसायटी के निवासियों ने आरडब्ल्यूए और रखरखाव विभाग से शिकायत की। इसके बाद लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संबंधित व्यक्ति की हरकत सामने आई।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लिफ्ट कई मंजिलों पर रुकती है और उसके दरवाजे खुलते हैं, लेकिन व्यक्ति अपनी हरकत जारी रखता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights