प्रेस विज्ञप्ति –  उत्तर प्रदेश के चित्रकार संजय राज के कृतियों की प्रदर्शनी 8 नवंबर से, सराका आर्ट गैलरी में

प्रेस विज्ञप्ति –

उत्तर प्रदेश के चित्रकार संजय राज के कृतियों की प्रदर्शनी 8 नवंबर से, सराका आर्ट गैलरी में –

लखनऊ ,7 नवंबर 2023 , बुधवार, दिनांक 8 नवंबर 2023 को नगर के माल एवेन्यू स्थित होटल लेबुआ के सराका आर्ट गैलरी में उत्तर प्रदेश हमीरपुर जिले के चंडौत के रहने वाले युवा चित्रकार संजय कुमार राज के कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

संजय राज के चित्रों की इस एकल प्रदर्शनी शीर्षक “नया क्षितिज” की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 8 नवंबर 2023 को सायं 4:30 बजे मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार आई ए एस (सेवानिवृत्त) अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग करेंगे।

प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि संजय कुमार राज समकालीन कलाकार हैं। संजय राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हैं। इनके चित्रों की प्रदर्शनी देश के अधिकांश राज्यों में लगाई गई है। साथ मे इनके चित्रों के संग्रह भी कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हैं।

– भूपेंद्र कुमार अस्थाना

कोऑर्डिनेटर

9452128267,7011181273

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights