चंदवक:आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर युवक की मौत, परिजनों का रोरो कर बुरा हाल,

*चन्दवक (जौनपुर)।* आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर अहिरौली गांव के सामने शुक्रवार भोर में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
अहिरौली गांव निवासी मिश्री शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र सेचू शर्मा भोर में गांव के सामने ही सड़क पर किसी जरूरी काम से आये तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक के चपेट में आ गये जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। बता दें कि मृतक के दो पुत्र 22 वर्षीय अंकित व 12 वर्षीय विक्की तथा दो पुत्री 15 वर्षीय भिवानी व 11 वर्षीय अंकिता है। घटना के बाद परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights