जौनपुर:सरायख्वाजा थाना,कोहडा गांव में मारपीट में घायल पांच माह की बच्ची की मौत,

*जौनपुर।* जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बीते 8 दिसंबर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें 5 माह की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोहड़ा गांव का निवासी मोहनलाल प्रजापति नगर में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि 8 दिसंबर रात 8 बजे गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने मोहन प्रजापति के गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीया पत्नी रीना प्रजापति और 5 माह की पुत्री पारुल को ईंट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था।
परिजनों का आरोप है की मारपीट के दौरान 5 माह की पारुल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के दौरान हालत गंभीर देखते ही परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था।
सुबह करीब 11 बजे चिकित्सकों इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights