जौनपुर: सरपतहा पुलिस द्वारा पेश की गई ईमानदारी की मिशाल,

जौनपुर थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा पेश की गयी ईमानदारी की मिशाल, प्लास्टिक की थैली में मिला एक लाख 40 हजार रुपया स्वामी को वापस किया।
थाना सरतपहाँ प्रभारी जियाउद्दीन सहयोगियों के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरायमोहिद्दीनपुर से सुरापुर की तरफ जाते समय एक बाइक जो सुरापुर से शाहगंज की तरफ जा रही थी कि रामनगर मे बाइक सवार की की डिग्गी से एक काली रंग की प्लास्टिक गिर गयी।
उक्त प्लास्टिक की थैली को पुलिस टीम द्वारा उठाकर देखा गया तो उसमे रुपया था, तत्काल सरकारी गाड़ी से बाइक का पीछा कर उक्त बाइक सवार को रोककर उससे पुछताछ की गयी तो उस व्यक्ति द्वारा अपना नाम मोनू वर्मा पुत्र गजराज वर्मा निवासी चिल्लीरामपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर बताया गया और बताया कि मैं शाहगंज मंडी से सामान लेने जा रहा हूँ। मोनू वर्मा के साथ थाना आकर पैसे की गिनती करने पर क लाख चालीस हजार रुपया था। जिसे मोनू वर्मा को सुपुर्द किया गया। मोनू वर्मा द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights