अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार 2 दिन इलाज के दौरान मौत

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार 2 दिन इलाज के दौरान मौत

 

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना अंतर्गत कमरांवा गांव निवासी अशोक कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र रामलाल बुधवार की शाम को आजमगढ़ से घर वापस जाते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां स्थित को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा चक्रपानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए चक्रपानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान 2:30 बजे अशोक कुमार की मृत्यु हो गई। सूचना

मिलते ही मौके पर पहुंची जहानागंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक अनिकेत शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान कोहडौरा मुहम्मद पुर जिला आजमगढ़ में कार्य कर रहा था मृतक के पास एक लड़का और दो लड़की है।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights