आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर ग्राम सभा रामदेवपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक नाली में धंसा, नाली क्षतिग्रस्त


आजमगढ़–वाराणसी मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा रामदेवपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा धंसा। हादसे में नाली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, इसी कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त नाली की शीघ्र मरम्मत और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
(फोटो: घटनास्थल, ग्राम सभा रामदेवपुर)
kfdnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights