वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हादसा, साइकिल सवार को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार


चंदवक (जौनपुर)। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए बेरीबारी सरकारी अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति घायल को पहचानता हो, वह कनौरा निवासी संदीप यादव को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights