जौनपुर: राजपूत राठौर परिवार ने मां शीतला चौकिया धाम में लहराया 40 फीट का लाल फरहरा

जौनपुर। जनपद में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भंडारी रेलवे स्टेशन जंक्शन क्षेत्र से राजपूत राठौर परिवार द्वारा लगभग 80-90 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत सप्तमी के दिन 40 फीट का लाल फरहरा निकाला गया, जिस पर “जय मां शीतला” अंकित था।
भक्तगण नंगे पांव भंडारी मोहल्ले से जुलूस के रूप में रवाना हुए। यह शोभायात्रा जौनपुर जंक्शन, मील चौराहा, नई सब्जी मंडी होते हुए ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ आगे बढ़ी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शीश नवाया और फिर शीतला चौकिया धाम पहुंचकर मां के दर्शन किए।
मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया गया तथा मां शीतला के गुम्बद पर परंपरागत झंडा चढ़ाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
मौके पर करतार सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बली सिंह, जय सिंह, भरत सिंह, सुशील सिंह, बबलू सिंह, वीर सिंह, मिथिलेश सिंह, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
मंदिर के महंत विवेकानंद पांडा जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा अत्यंत गौरवशाली है और इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो मां की विशेष कृपा भक्तों पर बनी हुई है।
मंदिर अध्यक्ष विकास पांडा, लड्डू पांडा, सौरभ पांडा, राजेश पांडा, मुक्तेश्वर पांडा, मोनी पांडा, सूर्यनारायण पांडा, सुजीत पांडा, सोनू पांडा सहित पांडा परिवार ने राजपूत राठौर परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि 90 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा जिले की सांस्कृतिक विरासत है।