आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 14 लोगों की मौत


आंध्र प्रदेश। राज्य के मार्कापुरम के पास रायवरम क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक निजी ट्रैवल बस की बजरी लदे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई।
इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग फैल गई। कई यात्री अंदर ही फंस गए, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights